चार संपर्क मार्गों के लिए 2.93 करोड़ रुपये स्वीकृत
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विधायक के प्रयासों से गोला क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने गोला मंडी समिति क्षेत्र की चार सड़कों के लिए लगभग 2 करोड़ 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।मंडी परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत तीन संपर्क मार्गों के लिए 1 करोड़ 27 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सिकंद्राबाद से मूड़ापासी तक एक किलोमीटर, रेहरिया पेट्रोल पंप से सुभाषनगर झाला तक 1.50 किलोमीटर और झाऊपुर से बिहारीपुर झाला तक 1.10 किलोमीटर सड़क शामिल है। इन मार्गों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.