चंदौली, अप्रैल 3 -- सकलडीहा। नोनार गांव में एक घर में बीते दिनों चोरी की घटना हुई थी। शुक्रवार को उसी घर के समीप चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर महिला ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची केातवाली पुलिस ने चारों पर संदेह होने पर चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों तेनुवट गांव के नट बिरादरी के बताए जा रहे हैं। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि संदेह के आधार पर चार लोगों को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...