धनबाद, अप्रैल 2 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर बुधवार को चार श्रम संहिताओं के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम सिंदरी शाखा में कर्मचारी संघ के सदस्यों ने काला दिवस मनाया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया और लेबर कोड को वापस लेने के लिए नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीटू के विकाश कुमार ठाकुर ने कहा कि देश व्यापी विरोध के वाबजूद भी केंद्र सरकार केंद्रीय ट्रेड यूनियन के साथ कोई बातचीत नही कर रही है। लेबर कोड यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकार को कुचलती है। न्यूनतम वेतन सामाजिक सुरक्षा बोनस ग्रेच्युटी के अधिकार को कुचलती है। बीमा कर्मचारी संघ के सचिव अर्जुन तिवारी ने कहा कि 150 वर्षो से प्राप्त अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर प्रदीप कुमार मरांडी, रजनीकांत मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.