मऊ, अगस्त 10 -- मऊ, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी 'जेल भरो आंदोलन' के तहत जिला मुख्यालय पर सैकड़ो किसानों, मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अमेरिका के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते और देश में लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों को जनविरोधी करार देते हुए वापस लेने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन के पश्चात किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। राम कुमार भारती ने कहा कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बना रही है, जिससे देश का किसान और मजदूर वर्ग पिस रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ वाम दलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन ​सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों को मजदूरों और कामगारों के अधिकारों का हनन बत...