चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के तहत बरगढ़ थाना पुलिस ने चार शोहदों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि एंटी रोमियो टीम हरदीकला गांव के मजरा डीह पुरवा में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान दो पक्ष आपस में विवाद करते नजर आए। मौके पर देखा तो प्रथम पक्ष कुलदीप, छोटू व दूसरे पक्ष के करन, गुड्डू निवासी डीह पुरा के बीच लड़कियों से अनावश्यक की बात करने को लेकर विवाद हो रहा था। दोनो पक्ष काफी समझाने पर नहीं माने। जिस पर चारो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.