शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मोहम्मद तैयब, गणित विभाग के प्रो. सैयद मुजीबुद्दीन, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. मोहम्मद तारिक तथा लाइब्रेरियन सैयद अनीस अहमद के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को सराहा गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि चारों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ महाविद्यालय की गरिमा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई, योगदान को किया गया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...