मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरों को अदरी मोड़ के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से एक लाख से अधिक के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम गिरफ्तार चोरों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी निर्देश पर थाना सरायलखंसी पुलिस टीम गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि चार शातिर चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अदरी मोड़ के पास आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों की शिनाख्त अजय कुमार राम नवासी नवका टोला बड़गांव थाना बगहा जनपद बेतिया बिहार, गोलू प्रसाद निवासी सुरजकुण्ड अम्बेडकर नगर थाना तिवारीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.