लखनऊ, मार्च 16 -- गर्मी शुरू होते ही यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने लखनऊ से चार शहरों के बीच एसी बसों की नई सेवाएं शुरू की हैं। बसों का संचालन 15 मार्च से शुरू हो गया है। इन बसों में ऑनलाइन सीटों की एडवांस और तत्काल में बुकिंग 17 मार्च से शुरू हो जाएगी। यात्री लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से बनारस, प्रयागराज, आगरा और मथुरा के बीच 10 एसी बसें आबंटित हुईं हैं। अवध बस डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी बताते है कि 43 सीटर 18 एसी बसें मिली हैं। 10 एसी बसों का आवंटन चार शहरों के बीच किया गया है। इनमें आलमबाग से प्रयागराज तीन बसें किराया 384 रुपये, बनारस के लिए चार बसें किराया 708 रुपये, मथुरा के लिए दो व आगरा के लिए एक बस शुरू की गई है। इन बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग का ब्योरा दर्ज कर लिया गया है, एक दो दिनों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग खुल जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.