चार शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित प्लांट में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव के चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में जान गंवाने वाले चारों श्रमिकों के शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। एक साथ चार शवों के पहुंचने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भगवती देई स्थित प्लांट में फाउंडेशन समेत मकान और रैंप का एक हिस्सा अचानक जमीन में धंस गया था। हादसे के समय मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे। इसमें बड़गांवा गांव निवासी राकेश गोंड़, लालबहादुर बैगा, दुर्योधन विश्वकर्मा और अशोक गोंड़ की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को चारों के शव गांव लाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.