सीतामढ़ी, मई 27 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। पुपरी पुलिस ने चार शराब तस्करों को एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व चार बोरी नेपाली शराब संग गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शराब तस्करों के द्वारा उपयोग में लाएं जा रहे तीन बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस को सिंगियाही गांव में 09 मई को अशरफ खान मंसूरी के घर हुई चोरी की घटना में शामिल होने की आशंका है। इस सम्बंध में एसआई अजय कुमार पासवान के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। इसमें गिरफ्तार बौरा गांव के जीतन मंडल के पुत्र आदर्श , सिंगियाही के देवचन्द्र मुखिया के पुत्र करण मुखिया, झझिहट के उमेश मल्लिक के पुत्र राहुल कुमार, मुस्तकीम शेख के पुत्र इश्तेयाक शेख के अलावे सिंगियाही के देवन मुखिया के पुत्र ज्ञानी मुखिया व झझिहट के अनिल मंडल के पुत्र कुंदन मंडल को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- शराब के...