चार शराब तस्करों को पुलिस ने दबोचा
बलिया, जून 23 -- बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों से शराब के साथ चार तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज सतनी सरांय शशांक पांडेय ने दरभंगा (बिहार) के लहरिया सरांय थाना क्षेत्र के बाकड़गंज निवासी गौतम कुमार तथा फेकला थाना क्षेत्र के बोरहाटोल निवासी पंकज को पकड़ लिया। दोनों के पास से अंग्रेजी दारु बरामद हुआ। इसी प्रकार दारु की खेप लेकर रेलवे स्टेशन जा रहे समस्तीपुर (बिहार) के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना निवासी लक्ष्मी तथा उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी निवासी राजीव को दारु संग पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.