लखीसराय, जून 26 -- चानन, निज संवाददाता। बन्नु बगीचा पुलिस चलाए गए धड़-पकड़ अभियान में चार शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने कहा कि सूचना के आधार पर तेतरिया निवासी सुखदेव यादव के पुत्र अमीत कुमार उर्फ अजय कुमार, पिपरिया निवासी युगल यादव के पुत्र जवाहर यादव, गोहरी निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र पप्पु ठाकुर, बन्नु बगीचा निवासी स्व. खीरू मांझी के पुत्र प्रदीप मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा गया है। फोटो संख्या - 21 - शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपी। यह भी पढ़ें- चार शराबी धराएं, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...