पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के श्रीनगर पुलिस ने खोखा मुख्य सड़क पर हो हंगामा कर रहे चार शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जिले के खोखा मुख्य सड़क पर चार शराबी हो-हंगामा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे पिंटु कुमार चौधरी, महेश महतो ,सुनिल सहनी ,पवन रिषी को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में चारों के शराब पीने की पुष्टि होने पर श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। यह भी पढ़ें- 480 बोतल शराब समेत दो ऑटो जब्त, चार लोग धराए यह भी पढ़ें- गिद्धौर पुलिस ने चार शराबियों को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...