गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर चोरी के मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटी हैं। एसपी ने बताया कि पहली टीम थावे दुर्गा मंदिर परिसर और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके। वहीं दूसरी टीम एसआईटी के रूप में गठित की गई है, जो लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। तीसरी टीम तकनीकी विशेषज्ञों की है, जो संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने और आपसी संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में लगे हैं। वहीं चौथी टीम वरीय पुलिस पदाधिकारियों की है, जो पुजारियों, मंदिर कर्मियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि सभी टीमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.