अररिया, अगस्त 22 -- अररिया, विधि संवाददाता। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रांगण में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि उनके विभाग से संबंधित शमनीय एवं सुलहनीय मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों से न सिर्फ वादकारियों का समय और पैसा बचेगा बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा। यह भी पढ़ें- सुलहनीय वादों का नोटिस तामिला कराएं बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अरर...