नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने पूर्व में निलंबित किए गए पार्टी के चार विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि अगर विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो विपक्ष बजट सत्र का बहिष्कार करेगा और आप का कोई भी विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होगा। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपने एक साथी विधायक को सदन में आने से रोके जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। शुरूआत में उन्हें तीन दिन के लिए, फिर पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया, लेकिन अभी भी उनका निलंबन खत्म नहीं किया गया। इस वजह से उन्हें विधानसभा परिसर में भी प्रवेश...