चार वाहन सीज, दो दर्जन का चालान
गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर। परिवहन विभाग ने सोमवार की सुबह जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को सीज किया गया, जबकि करीब दो दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, फिटनेस, टैक्स, परमिट और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने तीन ट्रकों और तीन बसों समेत कई वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई। परिवहन विभाग ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.