मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा व बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गयी ई रिक्शा व बाइक बरामद कर ली है।शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि रिजवान निवासी खालापार की ई रिक्शा अज्ञात चोरों ने जिला अस्पताल के गेट के बाहर से चोरी कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। रविवार को पुलिस ने चोर सरताज व अलताफ निवासीगण मिमलाना रोड को गिरफ्तार कर चोरी की ई रिक्शा बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले चोर कुंदन व हरिया उर्फ आर्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुई बाइक बरामद की गयी है। पुलिस ने चारों वाहन चोरों का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...