रांची, मई 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चान्हो थाना से महज एक किलोमीटर दूर पकरियो पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार रात चोरों ने खड़ी भारी वाहनों को निशाना बनाते हुए डीजल और बैटरी की चोरी कर ली। चोरों ने दो जेसीबी और दो 12 चक्का ट्रकों से करीब साढ़े तीन सौ लीटर डीजल तथा कई बैटरियां चोरी कर लीं। चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि अन्य दिनों की तरह दोनों जेसीबी और ट्रक मुख्य सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। शुक्रवार सुबह चालक जब वाहनों के पास पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। समाजसेवी अजीत सिंह की जेसीबी से एक बैटरी और लगभग 40 से 50 लीटर डीजल की चोरी हुई, जबकि अरशद अंसारी की जेसीबी से करीब 50 लीटर डीजल गायब मिला। वहीं मोहम्मद वहाब के 12 चक्का ट्रक से दोनों बैटरियां और करीब डेढ...