मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार का चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक व कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाल लिया है। घायल ट्रक चालक को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक सिर्फ कार चालक के शव की पहचान हो सकी थी। यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में लगी भीषण आग, नौ लोग जिंदा जले पुलिस अन्य शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से चना लदाकर ए...