सुल्तानपुर, नवम्बर 19 -- सुलतानपुर l खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर को चित्रकूट में आयोजित होगी l जिला स्तरीय चयन ट्रायल के पश्चात मण्डल में प्रतिभाग करने वाली दस खिलाड़ियों में चार का चयन हुआ। जिसमें प्रियांशी यादव, अंशिका, कशिश प्रिया, काजल निषाद का चयन किया गया l ये खिलाड़ी स्टेडियम कोच प्रवीण यादव की देख रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने दी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.