चक्रधरपुर, दिसम्बर 12 -- चक्रधरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के चार वार्ड के 9 बूथों पर गुरुवार को आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का विशेष गहन पुरीक्षण वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची में मैपिंग कराने के उद्देश्य से वोटर आउट रिच कार्यक्रम चलाया गया। जहां चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 व 14 ओएचई ट्रेनिंग स्कूल चक्रधरपुर बूथ संख्या 235 व 236, वार्ड संख्या 15 मंडल हस्तशिल्प केंद्र बूथ संख्या 221, व 232, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी बूथ संख्या 233 व 234, वार्ड संख्या 16 प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती रेलवे कॉलोनी बूथ संख्या 228 व रेलवे मिश्रत उच्च विद्यालय बूथ संख्या 229 व 230 में मतदाता सूची में मैपिंग करने का किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ ने लो...