चार वार्डों में पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण का शिलान्यास
बोकारो, जून 25 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7, 14, 16 और 20 में बुधवार को पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर तथा संबंधित वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में किया गया। शिलान्यास के साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर मेयर भोलू पासवान ने संवेदकों को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और प्राक्कलन के अनुरूप करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्य भुगतान रोकने के साथ संवेदक को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। मेयर ने बताया कि इन वार्डों से लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.