जहानाबाद, मार्च 1 -- मेहंदिया, निज संवाददाता।Ü मेहंदिया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर ग्राम से फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि इस्माइलपुर ग्राम के रामत्वक्या यादव के विरुद्ध एससी एसटी का मुकदमा दर्ज था, जिसको लेकर न्यायालय ने इनका वारंट जारी किया था। इसी केस में महेंद्र पासवान की भी गिरफ्तारी की गई है। अखिलेश चौधरी के अलावा थाना क्षेत्र के ही दौलतपुर से अनिल चौधरी की गिरफ्तारी की गई, जिस पर न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था। इसके अलावे थाना क्षेत्र के बलिदाद के चौधरी टोला से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 लीटर शराब एक कचरा के ढेर में रखी हुई थी, जहां से बरामदगी की गई। जिसको लेकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...