लखीमपुरखीरी, जून 13 -- भीरा पुलिस ने शुक्रवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गदियाना निवासी मनोज कुमार, कस्बा भीरा निवासी शान मोहम्मद, बिरिया टाड़ा निवासी मोहन सिंह तथा जागनपुरवा निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और अन्य धाराओं से संबंधित मामलों में वारंट लंबित थे। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल शगुन कुमार, कांस्टेबल अनूप चौहान तथा कांस्टेबल शेर सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- औरैया में मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के मामले में तीन आरोपितों को मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...