गाजीपुर, मई 15 -- सैदपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सैदपुर पुलिस ने शुक्रवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में साहब उर्फ पताल पुत्र मनोज कुमार, सूरज पुत्र स्व. हंसराज, आकाश कुमार उर्फ पोन्टी पुत्र रामदरश तथा राहुल पुत्र गुलाब राम निवासी वार्ड नंबर 2 तरवनिया, थाना सैदपुर शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना सैदपुर में मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...