हाजीपुर, अप्रैल 1 -- राजापाकर । संवाद सूत्र समकालीन अभियान के तहत थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने सुरक्षा बलों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर चार वारंटियों को बीती रात गिरफ्तार कर सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिरासत में भेजा। चार वारंटीयों में सोनू कुमार और मोनू कुमार पिता अशोक मिश्रा निवासी ग्राम बैकुंठपुर, बालेंद्र सिंह पिता राम किशुन सिंह निवासी ग्राम बाकरपुर, रंजीत कुमार पिता रामानंद शर्मा निवासी ग्राम जाफरपट्टी शामिल हैं। सभी लोगों पर विभिन्न कांडों में कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था लेकिन बेल नहीं करवा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...