चार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
दरभंगा, मई 19 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों की पहचान कोर्थु डीह मुसहरी गांव निवासी तिलकेश्वर सदा के पुत्र वेकल सदा, स्व. गुलटन सदा के पुत्र गणेश सदा, मनसारा गांव निवासी स्व. उमेद राइन के पुत्र इस्माईल तथा भदौन गांव निवासी त्रिवेणी साह के पुत्र लाल साह के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ न्यायालय से पूर्व में वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- चार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि घनश्यामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.