देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीसी सखियों ने मंगलवार को विकास भवन पर डीएम दिव्या मित्तल को पांच सूत्रीय मांग संबंधी ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। डीएम ने अगले सप्ताह अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में कुल 8 सौ 50 बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी (बीसी सखी) कार्यरत हैं। बीसी सखियां लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न बैकिंग सेवाओं का सुविधा प्रदान करती हैं। बीते चार वर्षों से बीसी सखियों को मानदेय नहीं मिला है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को बीसी सखियां डीएम के पास पहुंच गईं। पत्रक के माध्यम से बीसी सखियों ने 75 हजार का सर्पोट फंड माफ करने, बकाया मानदेय का भुगतान, राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने व आयुष्मान कार्ड के लाभ से आच्छादित करने का अनुरोध कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.