नोएडा, जून 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने आधुनिक तकनीक, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक चोरी और गुम हुए 7809 मोबाइल फोन बरामद किए। ये फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए। इन फोन की अनुमानित कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपये आंकी गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर चोरी और गुम हुए मोबाइल फोनों का पता लगाया गया और उन्हें बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- चार वर्ष में गायब 7809 मोबाइल फोन लौटाएमोबाइल चोरी से नुकसान पुलिस का कहना ह...