कटिहार, मार्च 31 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत अब्बास चौक से बैद्यनाथपुर होते हुए कादीर टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। संवेदक द्वारा काम बंद कर दिए जाने के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जेई, एसडीओ तथा संवेदक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उक्त स्थल पर लगे सूचना पट पर सड़क का निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2021 को शुरू किया गया था, जिसकी निर्धारित समाप्ति तिथि 16 अप्रैल 2022 थी। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक सड़क पर केवल मिट्टी डालकर हल्का-फुल्का काम किया गया है, जबकि चार साल में पक्कीकरण का कार्य पूरी तरह अधूरा है।जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मो. मोफज्जल, समीर, सनजुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.