मथुरा, जून 13 -- ब्रज के कलाकारों को निःशुल्क प्रशिक्षण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में मंच प्रदान करने वाली संस्था ब्रज कला चौपाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार दोपहर 2:30 बजे से डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से होगा। ब्रज कला चौपाल की संस्थापिका नम्रता सिंह ने बताया कि संस्था की स्थापना का उद्देश्य मथुरा एवं ब्रज क्षेत्र की उन छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वही कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जो पिछले कई महीनों से ब्रज कला चौपाल से जुड़े हुए हैं और अपनी कला एवं परिश्रम के बल पर नई पहचान बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- चित्रकला कार्यशाला का समापन इस ...