गया, मई 10 -- गुरुआ थाना क्षेत्र से चार वर्ष की चांदनी डेढ़ महीने से लापता है। बच्ची की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह ठीक से कुछ बता भी नहीं पा रही है। जानकारी के अनुसार, लापता बच्ची चांदनी के नानी घर गुरुआ प्रखंड की मंडा पंचायत के रामपुर गांव में है। बताया गया कि फरवरी में उसकी मां बेटी चांदनी को लेकर रामपुर गांव से कहीं चली गई थी। परिजन लगातार खोजबीन करते रहे। लेकिन मां-बेटी का कहीं पता नहीं चला। करीब डेढ़ माह बाद अचानक बच्ची की मां अकेले घर वापस लौटी। लेकिन, चांदनी उनके साथ नहीं थी।परिजनों ने जब महिला से बच्ची के बारे में पूछताछ की तो वह सही से जानकारी नहीं दे पाई। बच्ची के पिता मंतोष कुमार को इस घटना की जानकारी पांच मई को हुई जब वह पत्नी और बच्ची को लेने ससुराल गए। उन्हें पता चला कि उनकी बेटी चांदनी डेढ़ माह से लापता है। इसके बाद मं...