हजारीबाग, मई 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर निवासी निर्मल साव ने अपनी बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 जनवरी 2022 से 10 अप्रैल 2026 तक मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित एक कौशल विकास केंद्र में मजदूरी का कार्य किया। निर्मल साव के अनुसार उनसे गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार का कार्य कराया गया, जिसके लिए प्रतिमाह 25,000 रुपये तथा मोटरसाइकिल पेट्रोल खर्च देने की बात तय हुई थी। यह कार्य उनसे प्रिन्स होटल कैम्पस स्थित केंद्र में अरविंद कुमार द्वारा कराया गया।श्रमिक का आरोप है कि लगभग चार वर्षों तक लगातार कार्य लेने के बावजूद आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 51 माह की मजदूरी के हिसाब से लगभग 12 लाख 75 हजार रुपये बकाया हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.