चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश को दो तक आवेदन
पटना, जून 20 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर यूजी मेजर सेल्फ फाइनेंस और अन्य नवीन पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी दो जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएसडब्लू प्रो. राजीव ने इसके लिए सूचना जारी की है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून थी, जिसे विद्यार्थियों के हित में विस्तारित किया गया है। अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन लिंक से आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को मैट्रिक और इंटरमीडिएट-समकक्ष की अंकपत्र और प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी और आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना होगा। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय स्नातक कोर्स में प्रवेश को दो तक आवेदन यह भी पढ़ें- दाखिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.