पूर्णिया, जुलाई 30 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय ने चार वर्षीय बालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में सौतेले पिता विक्रम कुमार उर्फ विक्रम मंडल (22) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बायसी थाना क्षेत्र के चौनी हाटगाछी निवासी दुखाई मंडल उर्फ दुखो मंडल का पुत्र है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक, मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को अनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महानंदा नदी के टापू स्थित टिक्कर गांव के समीप एक चार वर्षीय बच्चे का शव पड़ा...