कौशाम्बी, मार्च 12 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि दो मार्च को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसके चार वर्षीय बेटे को खेतों की ओर ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक अभी तक लोकलाज के डर से उसने घटना की शिकायत नहीं की थी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...