आगरा, जून 8 -- कोतवाली क्षेत्र के बहारपुर गांव से चार वर्षीय बालिका को लापता हुए 48 घंटे का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। जबकि पुलिस के साथ ही परिवारीजन भी उसे तलाश कर रहे हैं। बालिका का कोई सुराग नहीं लगने की वजह से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। परिजनों के मुताबिक गत छह जून की शाम चार बजे राहुल पुत्र नरेश दिल्ली से अपने ऑटो से अपने बीमार पिता को परिवार समेत देखने के लिए आया गजंडुंडवारा के गांव बहारपुर आया था। उनकी चार वर्षीय बेटी आरोही भी उनके साथ थी। शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी ऑटो के पास खेलने चली गई। जब शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। आसपास की गली गांव में खोजने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद गत रविवार को परिवारीजनों ने कोतवाली गंजडुंडवारा...