लखनऊ, अक्टूबर 6 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी में राज्य सरकार के कई विभागों से संबंधित कर्मचारियों के वेतन पुनर्निर्धारण, बकाए वेतन का भुगतान और संशोधित पेंशन भुगतान के चार साल पुराने आदेश का पालन न करने पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू के खिलाफ अवमानना के आरोप तय कर दिए हैं।आंशिक रूप से भी आदेश का पालन नहीं न्यायालय ने कहा कि इन अधिकारियों ने ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि 19 जुलाई 2022 के आदेश का आंशिक रूप से भी अनुपालन किया गया हो। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया माना कि अधिकारी रिट कोर्ट के आदेश का पालन करने के इच्छुक ...