चार लोग मिलकर... भारत से क्वाड ने दिया कड़ा संदेश तो तिलमिलाया चीन, देने लगा शांति की दुहाई
नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पड़ोसी देश चीन परेशान नजर आ रहा है। चीन ने क्वाड के ऊपर आरोप लगाया कि चार देश मिलकर किसी तीसरे देश को निशाना बना रहे हैं। इस तरीके की नीति से गुटीय टकराव की स्थिति बढ़ेगी, जो कि किसी भी देश के लिए सही नहीं है। चीन की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नई दिल्ली में हुई क्वाड बैठक में रेयर अर्थ मिनरल्स, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को लेकर नए स्तर से चर्चा हुई है। इस बैठक की आलोचना करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने नया बयान जारी किया है। चीन की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "किसी भी देशों के बीच का सहयोग क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए। ऐसा कोई भी समूह किसी तीसरे देश को निशाना बनाने के लिए नहीं होना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.