बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता अलग-अलग घटनाओ में चार लोगो ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी 25 वर्षीय अशोक पुत्र कल्लू ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। शहर के किरन कालेज चौराहा निवासी 30वर्षीय चांदनी ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। शहर के खाईपार निवासी 27वर्षीय गोविंदा पुत्र बाला प्रसाद ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। गिरवां थाना क्षेत्र के अइला गांव निवासी 26वर्षीय अलोक पुत्र रामऔतार ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.