चार लोगों से 12 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलग-अलग इलाकों में हुई चार घटनाओं में साइबर ठगों ने बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से 12 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा दी। पीड़ितों ने संबंधित थानों और साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।कर्नलगंज थानाक्षेत्र के बैंक रोड निवासी चंद्र प्रताप सिंह के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर खुद को बड़े ग्रुप से जुड़ा बताया और एक एपीके फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद उनके एसबीआई खातों से दो लाख 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने मामले की शिकायत एनसीआरपी पर दर्ज कराई है।पुराना कटरा निवासी महेश चौरसिया के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने सात बार में कुल एक लाख 12 हजार 21 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। महेश के मुताबिक उन्हें किसी प्रकार की कॉल या संदेश भी नहीं मिला।नई चकिया खुल्दाबाद निवासी शफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.