गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने चार लोगों से साढ़े दस लाख रुपये ठग लिए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसाइटी में रहने वाले किशन स्वरूप सैनी ने बताया कि सितंबर 2025 में उनके व्हाट्सऐप नंबर पर अहाना गिल नाम की महिला का संदेश आया। उसने खुद को सेबी प्रमाणित ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा स्टॉक मार्केट ब्रोकर बताया और शेयर ट्रेडिंग व आईपीओ में निवेश का लालच देते हुए मुनाफे पर 20 प्रतिशत कमीशन का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने अपने और पत्नी के खातों से कुल 9.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। फर्जीवाड़े के संबंध में पीड़ित ने 13 जनवरी को साइबर थाने में केस दर्ज कराया। दूसरे मामले में कविनगर सी-ब्लॉक में रहने वाले कुणाल नागर का कहना है कि जालसाजों ने उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.