हरदोई, मार्च 25 -- शाहाबाद। शाहाबाद बुधवार को बिजली चोरी के मामलों पर सख्ती बरतते हुए विद्युत विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता दीपक कुमार तथा प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सतेन्द्र कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में निरीक्षण किया। अभियान के दौरान जांच में गुफरान पुत्र वली अहमद, निवासी गढ़ी कला, शाहाबाद,साफिया पत्नी राशिद खान निवासी गढ़ी दरमियानी, बकार पुत्र अंसार, निवासी गढ़ी दरमियानी, राम निवास पुत्र रघुवर दयाल निवासी अल्हापुर को अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर उपयोग करते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और उपभोक्ताओं के खि...