प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- लालगंज। संग्रामगढ़ थाने के लवाना भवानीगंज निवासी संजय शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 मार्च को वह बाबा घुइसरनाथधाम से दर्शन कर घर लौट रहा था। लालगंज के रायपुर तियांई चौराहे के पास चार अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और बाइक से उतारकर गाली देते हुए मारापीट करने लगे। आरोपियों ने उसे स्कॉर्पियों में बैठाकर कामापुर सरैंया की तरफ ले जाने का प्रयास किया। लेकिन युवक के शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.