प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के डीह मेंहदी निवासी संतोष कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि 27 मार्च को रात करीब सात बजे इलाके के काजीपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने पदनाथपुर लक्ष्मणपुर निवासी प्रदीप यादव, रवि उपाध्याय व दो अज्ञात लोगों ने उसकी कार रोक ली। इसके बाद गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की। शोर मचाने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.