सहारनपुर, मई 31 -- कोतवाली कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रबिया पत्नी आबिद निवासी मोहल्ला रहीम ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 29 मई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी, तभी उसका पति आबिद, असमा, फरमान और शारुण उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता का आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसे जमकर पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आ गए। साथ ही आरोप है कि आरोपियों ने उसे घर छोड़ने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ---- डीजे बजाने को लेकर विवाद, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज सहारनपुर, संवाददाता। न...