बरेली, फरवरी 26 -- शाही। क्षेत्र के गांव धल्लिया की गौंटिया निवासी मलखान की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने मृतका सुनीता के पति राजपाल, ससुर मंगलसेन, सास गंगादेई और ननद प्रीती निवासी वंशीपुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सुनीता का सोमवार रात कमरे में फंदे से शव लटका मिला था। सुनीता के पिात ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...