प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- उदयपुर। इलाके के पूरे जियन तिवारी का पुरवा (रेहुआ लालगंज) निवासी अलीमुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बुधवार सुबह चार बजे दरवाजे पर उसका ट्रैक्टर खड़ा था। इसी बीच घर से उसकी मां निकली तो देखा कि पड़ोसी गांव के चार आरोपी युवक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर रहे थे। मां ने रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...