बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता अलग अलग थाना क्षेत्रो में चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी 27वर्षीय सबीना पत्नी साजिद ने रविवार की दोपहर घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के काहला गांव निवासी 35वर्षीय कैलसिया पत्नी प्रकाश ने घरेलू कलह से तंग आकर शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी 40वर्षीय गुलबिया पत्नी गजराज का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इसी तरह बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवदेवी पत्नी चंद्रशेखर ने किसी बात से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.